कांडी: कांडी प्रखंड में आपसी सौहार्द के साथ मनाया जा रहा मुहर्रम, सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
Kandi, Garhwa | Jun 26, 2026 गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड में मुहर्रम का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जा रहा है। शुक्रवार सुबह कांडी, पतिला, देवडीह और कुरकुट्टा सहित मुस्लिम आबादी वाले विभिन्न गांवों में मुहर्रम कमेटियों ने आकर्षक ताजिया और झंडे के साथ जुलूस निकाला। पारंपरिक स्थलों पर मिलनी के बाद लोग अपने घरों को लौटे। आज शाम को दोबारा जुलूस निकाला जाएगा।