मुरैना नगर: मप्र विद्युत पेंशन कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम विद्युत विभाग परिसर में महाप्रबंधक को ज्ञापन दिया
मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा आज बुधवार को विद्युत वितरण कंपनी के परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया और पेंशनर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले मुख्यमंत्री के नाम महा प्रबंधक को ज्ञापन सोपा गया है और अति शीघ्र समाधान की मांग की गई है नहीं तो बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।