मुरैना नगर: शिक्षक कॉलोनी रामनगर में रिटायर फौजी ने सीमेंट व्यापारी को मारी गोली, ग्वालियर से दिल्ली रेफर: एएसपी
स्टेशन थाना क्षेत्र के शिक्षक कॉलोनी रामनगर में पुरानी रंजिश को लेकर रिटायर फौजी ने सीमेंट व्यापारी को घर से बुलाया और गोली मार दी ,जिसके बाद जिला अस्पताल लाया गया, जहां से ग्वालियर रेफर किया गया लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के लिए रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस ने बताया कि एक आरोपी को राउंडअप कर लिया गया है।