हुसैनाबाद: हनुमान जयंती पर बुलंद बिगहा में भक्ति की गंगा बही, 24 घंटे का अखंड कीर्तन संपन्न, भंडारे में उमड़ी भीड़
हुसैनाबाद मे हनुमान जयंती के पावन अवसर पर बुलंद बिगहा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित 24 घंटे का अखंड कीर्तन आज शुक्रवार देर शाम श्रद्धा और उल्लास के बीच संपन्न हो गया। पूरे गांव में भक्ति का माहौल बना रहा और “हरे राम-हरे कृष्ण” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। कार्यक्रम के दौरान ढोल, मंजीरा और झांझ की धुन पर भजन-कीर्तन की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को