आगरा: नैनाना मोड़ पर स्थानीय लोगों ने विकास कार्यों की मांग को लेकर कैबिनेट मंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन
आगरा ग्रामीण विधानसभा के नैनाना जाट पर स्थानीय लोगों के द्वारा प्रदर्शन किया गया, जिसमें लोगों का कहना था कि जबसे हमने विधायक चुनकर भेजा है, तब से उनकी शक्ल नहीं दिखी है कई बार शिकायत की है प्रार्थना पत्र दिए गए हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ है, स्थानीय लोगों ने तख्तियां लेकर जमकर नारेबाजी की, आगरा ग्रामीण विधानसभा से कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य विधायक हैं।