रेवतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को आगामी पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमर कुमार की अध्यक्षता में हुए इस प्रशिक्षण में आशा, एएनएम, सीएचओ और पर्यवेक्षकों सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए।