उन्नाव जनपद के थाना गंगाघाट क्षेत्र के गांधी नगर निवासी आशीष श्रीवास्तव पुत्र राम शंकर श्रीवास्तव के द्वारा साइबर पोर्टल पर बीते मंगलवार को क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 47947 रु की फ्रॉड होने की सूचना दी गई थी जिसमें थाना गंगा घाट पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पीड़ित आशीष श्रीवास्तव के खाते में 47947 रुपए रिफंड कराए हैं