अनूपपुर: कोंडा गांव में ट्रांसफार्मर की चिंगारी से तबाही, 3 घर जले, 3 मवेशी मरे, महिला झुलसी
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कोंडा गांव में बुधवार दोपहर ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया। इस हादसे में तीन कच्चे घर जलकर पूरी तरह खाक हो गए, जबकि एक भैंस, एक गाय और एक बछड़े समेत तीन मवेशियों की जलने से मौत हो गई। मवेशियों को बचाने की कोशिश में 51 वर्षीय दीनवती यादव गंभीर रूप से झुलस गईं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।