एफसीआई थाना की पुलिस ने 17 लीटर देसी शराब के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी बुधवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एफसीए थाना की पुलिस ने खेमकरणपुर के पास 17 लीटर देसी शराब के साथ दीपक कुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.