खुरई: परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई, मुस्लिम समाज सहित अन्य समाजों ने शोभायात्रा का किया स्वागत
Khurai, Sagar | Apr 20, 2026 सोमवार को भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई, सुबह से भगवान परशुराम राम का अभिषेक किया गया,इसके बाद देव पुराने हनुमान मंदिर से भगवान परशुराम की पालकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई, शोभायात्रा में पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे सहित रिटा कमिश्नर राजेश पटेरिया व अन्य लोग रामधुन पर नाचते गाते चल रहे थे, शोभायात्रा के समापन के बाद शाम 5 बजे से भोजन प्रसादी किया गया