झालरापाटन: तीन धार पुलिया के समीप कार की टक्कर से 21 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत
झालावाड़ की तीन धार पुलिया के समीप बुधवार रात कार की टक्कर से बाइक सवार 21 वर्ष की युवक की मौत हो गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने गुरुवार सुबह 6:00 बजे बताया कि बाड़ी मानपुरा का रहने वाला चेतन पुत्र घनश्याम अपने मामा के यहां से वापस अपने घर लौट रहा था लेकिन बीच मार्ग में एक कर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।