सिसवन: सिसवन के कचनार में हुआ भंडारे का आयोजन
Siswan, Siwan | Oct 30, 2025 सिसवन प्रखंड के कचनार के पूरव टोला के जठिया पोखरा के प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन विशाल भंडारे के साथ हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कथा व्यास साध्वी प्रियंका शास्री ने भागवत पुराण के महत्व और भक्ति को बताया। सुबह में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन के बाद भंडारा की शुरुआत की गई।