बारा: कौंधियारा क्षेत्र रीवा रोड पर चलती कार में बेहोश हुआ चालक, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Bara, Allahabad | Apr 26, 2026 कौंधियारा थाना क्षेत्र के रीवा रोड पर आज रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। चलती कार का चालक अचानक बेहोश हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर आगे बढ़ने लगा। ग्रामीणों ने चालक की हालत भांपते हुए तुरंत सड़क पर पत्थर रखकर कार की रफ्तार धीमी कर दी और वाहन को सुरक्षित रोक लिया। कार रुकने के बाद चालक सीट पर बेहोशी की हालत में मिला। उसके मुंह से खून निकल रहा था।