जलालाबाद: जलालाबाद में भारतीय बजरंग दल एवं अधिवक्ताओं ने आवारा गौवंश की समस्या के निवारण के लिए उप जिला अधिकारी को दिया ज्ञापन
शाहजहांपुर जनपद के तहसील मुख्यालय जलालाबाद में आज भारतीय बजरंग दल के प्रदेश महामंत्री मुनिराज के नेतृत्व में कार्यकर्ता उप जिलाधिकारी डॉ मिले और उन्हें एक ज्ञापन देकर बताया कि 1 सितम्बर को फर्रुखाबाद बरेली स्टेट हाइवे पर ग्राम कटियूली के पास एक सड़क दुर्घटना में 9 गौमाताओं की दर्दनाक मौत हो गयी थी. इसके लिये जिम्मेदार अधिकारियों पर विभागीय कार्यवाही भी की गई