जलालाबाद: गांव डहर में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पिता ने हत्या का लगाया आरोप
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव डहर में आज सवेरे 9:00 बजे महिला सुखदेवी पत्नी अमित कुशवाहा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।वहीं मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी 12 जुलाई 2024 को की थी और ससुराल पक्ष के लोग मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे।