बदायूं: बदायूं के कछला गंगा घाट पर गंगा स्नान करते समय कासगंज की किशोरी की डूबने से हुई मौत
Budaun, Budaun | May 15, 2026 जनपद कासगंज थाना कासगंज क्षेत्र के बहेरिया गांव के रहने वाले संजू शुक्रवार को 10 बजे के आसपास अपने परिवार के साथ जनपद बदायूं के कछला गंगा घाट पर गंगा स्नान करने आए थे। जब वह परिवार के साथ गंगा स्नान कर रहे थे। तभी उनकी 14 वर्षीय बेटी मुस्कान गंगा में गहरे पानी में चली गई और गंगा में डूब गई। मुस्कान के गंगा में डूबने से परिजनों में कोहराम मच गया ।