गोपालगंज: गंडक नदी में नाव से हो रही शराब तस्करी का भंडाफोड़, 675 लीटर देसी शराब बरामद, जादोपुर थाना की पुलिस ने की कार्रवाई,
एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर जिले में शराब तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जादोपुर थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष अनिल कुमार राम के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गंडक नदी के रास्ते नाव से की जा रही शराब तस्करी का पर्दाफाश किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने नदी में एक नाव पर लदी 675 लीटर देसी शराब बरामद कर नाव को