सबलगढ़: शहर में बदमाशों का तांडव: थाने के सामने दंपति से छेड़छाड़ और लूट, कार सवार परिवार पर भी हमला, दो बदमाश गिरफ्तार
सबलग
सबलगढ़ में बीती रात बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। पहली वारदात सबलगढ़ थाने के ठीक सामने हुई, जहां करीब आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने एक दंपति को घेर लिया। बदमाशों ने महिला के साथ सरेराह छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब पति ने अपनी पत्नी की अस्मत बचाने के लिए बदमाशों का विरोध किया, तो बदमाशों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी।