झांसी: रक्सा के ढिकौली तिराहे पर हादसा, कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दो भाई मामूली रूप से घायल
Jhansi, Jhansi | Apr 6, 2026 रक्सा थाना क्षेत्र के ढिकौली तिराहे पर रविवार को एक सड़क हादसे में दो भाई मामूली रूप से घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब वे ढिकौली गांव से वापस लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार रक्सा निवासी अनमोल और राज ढिकौली गांव से लौट रहे थे। ढिकौली तिराहे पर उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार सड़क के सामने खत्म हो रही खाई में जा गिरी और एक पेड़ से टकराते हुए क्षतिग्रस्त हुई