बाह: जैतपुर में जंगली जानवर के हमले से मां ने बेटी की जान बचाई, अखिलेश यादव ने की दो बार आर्थिक मदद, वीडियो हुआ वायरल
थाना जैतपुर क्षेत्र के ग्राम नौगवां में 19 अगस्त को तीन वर्षीय अर्पिता पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया था। बच्ची की चीख सुनते ही मां रीमा निहत्थी ही जानवर से भिड़ गईं और बेटी की जान बचा ली। संघर्ष में दोनों घायल हुईं। रीमा के सिर पर चोट आई, जबकि बच्ची के चेहरे और सिर पर गहरे जख्म हुए। गंभीर हालत में उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल, फिर एसएन मेडिकल कॉलेजआगरा और बा