भारत-यूएस ट्रेड डील और दमनकारी नीतियों के खिलाफ युवा कांग्रेस का हल्ला बोल; कटनी से दिल्ली रवाना हुआ बड़ा जत्था कटनी। केंद्र सरकार की नीतियों और हाल ही में हुए भारत-यूएस ट्रेड डील के विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस ने आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है। राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के आह्वान पर कल, 16 मार्च को दिल्ली में संसद भवन का घेराव किया जाएगा।