सकरा: सबहा एनएच 28 पर बाइक ने पैदल जा रही महिला को मारी टक्कर, महिला समेत दो घायल
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सबहा में एनएच 28 पर मंगलवार दोपहर करीब दो बजे में बाइक की ठोकर से महिला सहित दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सकरा पुलिस ने दोनों घायलों को सकरा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। घटना में घायल लोगों की पहचान पिपरी गांव निवासी सुदाया खातून और सरमस्तपुर पकड़ी निवासी राजा कुमार शामिल हैं।