पूर्णिया पूर्व: आजादी कॉलनी, पूर्णिया में 13 लाख की संपत्ति की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
पूर्णिया में बेखौफ चोरों ने सिविल कोर्ट के प्रशासन प्रभारी के घर में घुसकर 13 लाख की भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। वारदात के वक्त गृहस्वामी कोर्ट में जबकि पत्नी वोटर री वैरिफिकेशन के काम से घंटे भर के लिए घर से बाहर गई थीं। इसी का फायदा उठाकर चोर घर में घुसे। अलमीरा में रखे गए 12.50 लाख के सोने और चांदी के जेवरात और 50 हजार कैश पर अपना हाथ साफ कर लिया।