दुधि: बभनी में अनियंत्रित बाइक खाई में गिरी, दुर्घटना में चार लोग हुए घायल
बभनी थाना क्षेत्र के कोंगा गांव में एक अनियंत्रित बाइक बुधवार रात पुलिया से नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक तेज रफ्तार में थी और अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा। बताया जा रहा है कि पुलिया पर रेलिंग न होने के कारण बाइक सीधे नीचे जा गिरी।