उदाकिशुनगंज प्रखंड के बुधामा में गुरुवार से भव्य कलश शोभायात्रा के साथ रामधुनी अष्टयाम का शुभारंभ हो गया। मेला कमेटी के अध्यक्ष आदित्यनाथ झा ने बताया कि कलश शोभा यात्रा के दौरान सैकड़ो कुंवारी कन्याओं व नवविवाहिताओं ने भाग लिया। इस दौरान लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। भव्य मेला का भी आयोजन किया गया है।