बलरामपुर: सिटी पैलेस रोड स्थित रामलीला मैदान में मुकुट पूजन के साथ रामलीला का मंचन शुरू हुआ
नगर में रामलीला का मंचन मुकुट पूजा के साथ शुरू हुआ। सिटी पैलेस रोड स्थित रामलीला मैदान में बलरामपुर रामलीला कमेटी के सदस्यों द्वारा मुकुट पूजन कर रामलीला का शुभारंभ कराया गया। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव, समाजसेवी डॉक्टर तुलसी दुबे, नगर व्यापार मंडल के महामंत्री एवं समाजसेवी संजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।