इस्माइलपुर: नवगछिया में अवैध लॉटरी कारोबार का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
नवगछिया पुलिस ने महराजजी चौक स्थित एक दुकान में छापेमारी कर अवैध लॉटरी कारोबार का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान 2466 लॉटरी टिकट, 1278 रुपये नकद, सात रजिस्टर और एक मोबाइल बरामद किया गया। मामले में पवन कुमार भगत और कृष्णा भगत को गिरफ्तार किया गया है। नवगछिया थाना कांड संख्या 238/26 दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।