तारापुर: पर्वों को लेकर हरपुर थाना में शांति समिति की बैठक, त्योहार आपसी भाईचारे से मनाने की अपील
Tarapur, Munger | Mar 14, 2026 हरपुर थाना परिसर में शनिवार की संध्या 4:30बजे ईद, चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी और चैती छठ को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने सभी पर्वों को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।थानाध्यक्ष ने बताया कि गनेली व धौरी गांव में चैती दुर्गा पूजा का आयोजन