तालबेहट: ग्राम जमालपुर निवासी 4 वर्षीय मासूम को सड़क पार करते समय ग्राम बमरोला के पास कंटेनर ने रौंदा, हुई मौत
ग्राम जमालपुर निवासी द्रोपती पुत्री बंटी अहिरवार उम्र करीब 4 वर्ष अपनी मां के साथ अपने मां के यहां ग्राम बमरोला आई हुई थी। बुधवार शाम के समय वह हाईवे सड़क को पार कर रही थी। इसी दौरान ललितपुर से सागर की ओर जा रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने उसे रौंद दिया था। जिसके चलते उसकी मौत हो गई थी। बरहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की जा रही है।