करपी: शेरपुर गांव निवासी रविंद्र मिश्रा के घर से पुलिस ने तीन अर्द्धनिर्मित देसी कट्टे बरामद किए
Karpi, Arwal | Oct 11, 2025 शेरपुर गांव निवासी रविंद्र मिश्रा के घर से करपी पुलिस ने शनिवार को दोपहर 12:00 बजे तीन अर्द्ध निर्मित देसी कट्टा बरामद किया। थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि दो भाइयों की विवाद के बाद पुलिस रविंद्र मिश्रा के घर छापेमारी करने गई थी जहां से पुलिस को यह सफलता मिली है। रविंद्र मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।