हाथरस: जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच हुए लड़ाई झगड़ा व मारपीट के दौरान बंदूक लहराकर धमकाते हुए एक दबंग का वीडियो वायरल
जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव धौरपुर में जमीन के विवाद को लेकर 2 पक्षों के बीच जमकर लड़ाई झगड़ा व मारपीट हो गई।इसी दौरान एक पक्ष के दबंगों ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति और महिलाओं के साथ जमकर मारपीट कर दी। इस दौरान दबंग पक्ष का एक व्यक्ति ने छत पर चढ़कर बंदूक से फायरिंग करते हुए दूसरे पक्ष के लोगों को डराता धमकाता दिखाई दिया।