होली फैमिली स्कूल के तत्वाधान में ब्रदर गैब्रिएल ताबोरिनियन फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। आरसी बालक मध्य विद्यालय कुरडेग की टीम ने उच्च विद्यालय रेंगारीह को 3-2 से हराकर खिताब जीता। मैच सामान्य समय में 1-1 से बराबरी पर रहा, जबकि पेनाल्टी शूटआउट में आरसी बालक ने तीन और रेंगारीह ने दो गोल किए। उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक मो. अर्शी ने किया।