प्रतापपुर: घाट पेंडारी में तेज रफ्तार ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक और परिचालक घायल
प्रतापपुर क्षेत्र के घाट पेंडारी में शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए ट्रक में फंसे चालक एवं परिचालक को बाहर निकाला। हादसे में दोनों को चोटें आई हैं।