जमुआ: गिरिडीह: हज यात्रियों के लिए ट्रेनिंग, जामा मस्जिद में दी गई अरकान की जानकारी, 100 लोग शामिल
Jamua, Giridih | Apr 7, 2026 गिरिडीह में हज पर जाने वाले जायरीनों के लिए अंजुमन इस्लाहुल मोमिनीन की जानिब से एक अहम ट्रेनिंग प्रोग्राम मुनअकिद किया गया। यह ट्रेनिंग भण्डारीडीह स्थित जामा मस्जिद में मंगलवार को 12 बजे से रखी गई, जहां हज कमिटी ऑफ झारखंड के तयशुदा प्रोग्राम के तहत आज़मीने हज को मुकम्मल रहनुमाई दी गई।