गुरुवार 10 बजे सिरसिया पंचायत भवन से एकता पदयात्रा निकाली गई जिसमें स्काउट एनसीसी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया उनमें उत्साह देखा गया। लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के 150 वीं जयंती के उपलक्ष में आयोजित एकता पदयात्रा में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में लोगों को जानकारी दी।