नगर के कन्या शाला विद्यालय में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के संकुल स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में भानपुरा भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य मगरोलिया उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश पंडा शामिल हुए। इस अवसर पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष रेखा मांदलिया, जिला मंत्री राम सिंह चौहान, आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।