मथुरा जिले के बलदेव थाना क्षेत्र के बरौली का रहने वाला घनश्याम इकों कार लेकर कही जा रहा था। जब वह मीरपुरा के पास पहुंचा तो अचानक कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे चालक घनश्याम की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को सूचना दी है।