बौंसी प्रखंड अंतर्गत खादी ग्रामोद्योग के द्वारा आदर्श महिला विकास सहयोग समिति, साहूपोखर में चल रहे रेशम तसर कढाई-बुनाई प्रशिक्षण का निरीक्षण गुरुवार 1 बजे राष्ट्रीय हस्तकरघा विकास परिषद, भागलपुर के अधिकारियों ने किया। निरीक्षण के दौरान एनएचडीसी के प्रबंधक जीएम त्रिपल्ला, आईटीएडीसी के विभाष कुमार कापरी एवं डब्ल्यूएसई टेक्सटाइल डिजाइनर अनिरुद्ध रंजन मौजूद रहे।