पारू: कोदरिया मांगो गांव में घर से जेवरात व नकदी समेत आठ लाख की संपत्ति चोरों ने उड़ाया, थाने में मामला दर्ज
पारू थाना क्षेत्र के कोदरिया मांगो गांव में देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए करीब आठ लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने गृहस्वामी रामबालक राम के घर में घुसकर 1.20 लाख रुपये नकद सहित लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिया।। शुक्रवार दिन के एक बजे गृह स्वामी ने थाने में आवेदन दिया है।।