बीना: बीना रेलवे स्टेशन पर मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Bina, Sagar | Nov 5, 2025 45 वर्षीय सुब्रमण्यम निवासी रंगनूर तमिलनाडु का शव मंगलवार की शाम को बीना रेलवे स्टेशन पर पड़ा मिला था। सूचना मिलते ही मौके पर जीआरपी प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह पहुंच गए और पंचनामा कार्रवाई के बाद रात में शव को सिविल अस्पताल के मोर्चरी रूम में रखवा दिया। वहीं पुलिस ने मृतक के परिजनों की आने के बाद बुधवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया है।