खरगोन जिले के भीकनगांव में अमनखेड़ी रोड पर रविवार को चलते टेम्पो में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। भीषण गर्मी के बीच टेम्पो से धुआं उठता देख मौके पर हड़कंप मच गया। तापमान 42 से 43 डिग्री के बीच होने के कारण आग तेजी से फैलने का खतरा था, लेकिन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन रोककर आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा हादसा टल गया।