मुरादाबाद: मझोला थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा
मझोला थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में सुबह तड़के महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति समेत ससुरालीजन मौके से फरार हो गए। वहीं मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। गजरौला थाना क्षेत्र के सुल्ताननगर निवासी आकांक्षा सैन की शादी 2015 में मझोली के कुंदनपुर ढंक्का निवासी मनोज कुमार से हुई थी।