मुरादाबाद: मुरादाबाद एसएसपी हेमराज मीणा का हुआ तबादला, उनकी जगह मुरादाबाद के नए एसएसपी सतपाल अंतिल को बनाया गया है
उत्तर प्रदेश शासन की और से आज बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जिसमें मुरादाबाद के एसएसपी हेमराज मीणा को आजमगढ़ बनाया गया है, उनकी जगह प्रतापगढ़ के एसएसपी सतपाल अंतिल को मुरादाबाद के नए एसएसपी बनाया गया है। एसएसपी हेमराज मीणा ने मुरादाबाद के अपराधियों की कमर को, तोड़ कर रख दिया था।