मुरादाबाद: कटघर थाना क्षेत्र में फैक्ट्री की छत पर रखे स्क्रैप में लगी आग, लोगों में मचा हड़कंप
कटघर थाना क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट वजह से फैक्ट्री में आग लग गई। छप पर रखे प्लास्टिक के ट्रम व अन्य स्क्रैप का सामान जलकर राख हो गया। मौके पहुंचे अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि आग शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी थी। घटना में लगभग दो लाख का नुकसान हुआ है। फिलाहल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।