हनुमानगढ़: जंक्शन बस स्टैंड पर 'बम धमाके' की सूचना से मचा हड़कंप, मॉक ड्रिल में परखी गई व्यवस्थाएं
शुक्रवार को जंक्शन बस स्टैंड पर बम फटने की सूचना मिलते ही एक बार तो यात्रियों में भी हड़कंप मच गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि बाद में यह स्पष्ट हुआ कि जिला प्रशासन द्वारा आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी। मॉक ड्रिल के तहत बम धमाके की काल्पनिक स्थिति बनाकर कई लोगों के घायल होने का परिदृश्य तैयार किया गया।