गुलाबगंज: गुलाबगंज सहित जिले केगौवंश सुरक्षण के कदम
सड़कों और हाईवे पर विचरण करने वाली गायों को सुरक्षित गौशालाओं में भेजा जा रहा
वर्षा काल के दौरान गौवंश अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए इधर-उधर भटकते हुए सड़कों पर आ बैठते हैं, जिससे आवागमन के दौरान उनके साथ घटनाएं घटित हो जाती हैं। कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह के द्वारा विदिशा जिले में पशुधन के प्रति मानवीय पहलुओं को ध्यानगत रखते हुए गायों को सुरक्षित जीवन यथावत बनाए रखने और समय पर आहार मिले इसके लिए विशेष पहल की जा रही है।