गुलाबगंज: गुलाबगंज सहित जिले को 15 अगस्त को कलेक्टर ने शुष्क दिवस घोषित
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को जिले में शुष्क दिवस घोषित करने का आदेश कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री बुद्धेश कुमार वैद्य के द्वारा जारी कर दिया गया है। जारी आदेश में उल्लेख है कि 15 अगस्त 2024 गुरूवार को विदिशा जिले की समस्त देशी, विदेशी मदिरा दुकानों से मदिरा विक्रय एवं मद्य भण्डारगारों से मदिरा परिवहन निषिद्व किया गया है।