गुलाबगंज: अटारी खेजड़ा शासकीय विद्यालय में कलेक्टर श्री सिंह ने एफएलएन प्रशिक्षण का निरीक्षण किया
कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने अटारी खेजड़ा के शासकीय विद्यालय में चल रहे एफएलएन रिफ्रेशर प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। उन्होंने एफएलएन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों से संवाद कर शिक्षकों ने प्रशिक्षण में क्या-क्या सीखा है और आगे स्कूलों में जाकर कक्षा एक और दो के बच्चो को किस तरह अध्ययन कराया जाएगा के संबंध में पूछताछ भी की।