घोड़ाडोंगरी: सारणी में रामभक्ति का उत्सव: सात दिवसीय रामसप्ताह में उमड़ा जनसैलाब, भजनों पर झूमे नगर पालिका अध्यक्ष
रविवार को दोपहर 2बजे सारणी में आयोजित सात दिवसीय रामसप्ताह के दौरान भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और रामनाम के संकीर्तन में भावविभोर होकर भाग लिया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सारथी भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। भजनों की मधुर धुनों पर उन्होंने भक्तों के साथ जमकर नृत्य किया