मधुपुर थाना परिसर में होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर अंचलाधिकारी यामुन रविदास की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे।